नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19,459 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,48,318 हो गई है, जिनमें से 2,10,120 सक्रिय मामले हैं तथा 3,21,723 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 16,475 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 58.67 प्रतिशत हो गया है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिचर्स के मुताबिक, रविवार तक देश में कोरोना के कुल 1,70,560 टेस्ट किए गए. अब तक कुल 83,98,362 टेस्टिंग हो चुकी है.
http://पूर्व पीएम के मीडिया सलाहकार के साथ ऑनलाइन ठगी, आरोपी गिरफ्तार
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहुल का हल्ला बोल
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार सुबह एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बोलने की अपील की है. राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा कि आइए #SpeakUpAgainstFuelHike Campaign से जुड़ें. दरअसल, सोमवार को सुबह दस बजे कांग्रेस पार्टी देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट किया है उसमें कहा जा रहा है कि कोरोना संकट और चीन के साथ बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने आम आदमी को अपने हालात पर छोड़ दिया है. इसमें कहा गया कि लोगों के पास रोज़गार नहीं है और केंद्र सरकार 21 दिनों से हर रोज दाम बढ़ाए जा रही है.
http://शादी की रस्मों के बीच अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ी, मौत
आइये #SpeakUpAgainstFuelHike campaign से जुड़ें। pic.twitter.com/oh8AEfqM3y
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 29, 2020
380 deaths and 19,459 new #COVID19 cases in last 24 hours. Positive cases in India stand at 5,48,318 including 2,10,120 active cases, 3,21,723 cured/discharged/migrated & 16,475 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/AzEwaXMKoT
— ANI (@ANI) June 29, 2020









