नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 18,552 नए मामले सामने आए हैं और 384 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है, जिनमें से 1,97,387 सक्रिय मामले हैं तथा 2,95,881 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 15,685 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 58.13 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
http://ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतनामी समाज से बनाने की मांग
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 21वें दिन बढ़ोतरी
नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के दाम में तेल कंपनियों ने शनिवार को लगातार 21वें दिन बढ़ोतरी की है. शनिवार को पेट्रोल 25 पैसे महंगा हुआ वहीं डीजल की कीमत में 21 पैसे का इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.38 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं डीजल 80.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है. बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
http://चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर मुंहतोड़ जवाब दिया जाए : कांग्रेस









