पिथौरा. लद्दाख के गलवान में शहीद हुए भारतीय जवान कर्नल बी. संतोष बाबू समेत 20 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा द्वारा शहीद सलाम दिवस स्थानीय गांधी स्मारक थाना चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा ने कहा कि चीन के द्वारा यह एक कायराना हरकत है. चीन हमेशा से ही भारत को टेढ़ी आंख दिखाता आ रहा है. चीन भारत की सीमा को हथियाने की कोशिश करना चाहता है लेकिन वह मत भूलें कि हमारे पास देश की शक्तिशाली सैन्य बल है जो अपनी जान की परवाह किए बिना सीमा में डटी है जिस से आज भारत देश सुरक्षित है.
http://Fair & Lovely क्रीम से हटेगा फेयर शब्द, कंपनी बदलेगी नाम
इस देश का चीन बाल भी बांका नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि चीन की कायराना हरकत से देश के 20 जांबाज शहीद हो गए जिसके लिए कांग्रेस और पूरा भारत देश चीन की कड़ी निंदा करता है और भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि चीन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि भारत-चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख में हुई झड़प चीन की सोची समझी साजिश थी. चीन ने थर्मल इमेजिंग ड्रोन से भारतीय जवानों को ट्रेस किया था. फिर अपने सैनिक बढ़ाकर हमला कर दिया.
जब झडप हुई थी तो चीन के सैनिकों की संख्या भारतीय जवानों से 5 गुना ज्यादा थी फिर भी हमारे जवान विरोधियों को ताबड़तोड़ जवाब देते हुए 8 घंटे तक बहादुरी से निहत्थे लड़ते रहे. अरविंदर सिंह छाबड़ा ने केंद्र में बैठे मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों को युद्ध के मैदान में निहत्थे भेजना कहां तक उचित है. कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा नाग, अरविंदर सिंह छाबड़ा, पार्षद राजू सिन्हा, गोलू रावल, शैलेन्द्र डड़सेना, कौशल रोहिल्ला, उमर हसन, अनुराग सिन्हा, सचिन, खिरोद्र पटेल सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री ने दी राहत, अब घर बैठे ही मिलेगा जाति और निवास प्रमाण पत्र https://t.co/temkJSATO5
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 26, 2020







