আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

साढ़े 9 लाख के गांजे के साथ राजस्थान के दो गिरफ्तार

Published on: June 21, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. राजस्थान के दो गांजा तस्कर शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए. आरोपियों से करीब साढ़े 9 लाख रुपए का गांजा बरामद की गई है. रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि छग के रास्ते राजस्थान के गांजा तस्कर यहां पहुंचे थे. बागबाहरा पालिका कार्यालय के सामने वाहनों की जांच के दौरान ओड़िशा से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक आरजे 21 आरई 3398 को रोककर जांच की. तस्करों ने ट्राली के नीचे चेंबर बनाकर उसमें करीब 35 पैकेटों में गांजा छुपाकर रखा था.

http://कोरोना की आड़ में बड़े साइबर हमले की साजिश, चेतावनी जारी

चेंबर से कुल 1.80 क्विंटल गांजा बरामद किया गया. जिसकी कीमत करीब साढ़े 9 लाख रुपए है. एसपी ने बताया कि राजस्थान के तस्कर पहली बार यहां गांजा खरीदने के लिए आए थे जिन्हें रोकने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गांजे के साथ राजस्थान जिले के सीकर ग्राम घोलासरी निवासी गुर्जर पिता भेरूराम (31) और प्रकाश चौधरी पिता गिरधारी (25) को गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई में बागबाहरा एसडीओपी लितेश सिंह, थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, साइबर सेल संजय राजपूत सहित अन्य का योगदान रहा.

http://सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा, उत्साह के साथ देख रहे युवा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now