আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 14516 नए केस, संक्रमितों की संख्या 3.95 लाख के पार

Published on: June 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 14516 नए केस सामने आए हैं और 375 लोगों की मौत हुई है. अब देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,95,048 हो गई है. इनमें से 1,68,269 सक्रिय मामले हैं, वहीं 2,13,831 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 12,948 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 54.12 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

http://प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के ‘स्वयंभू ज़िम्मेदार’ लोग ‘लाल बत्ती की ललक’ में अपना नम्बर बढ़ाने में लगे हैं

दिल्ली में होम क्वारंटाइन पर रोक

नई दिल्ली. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए पांच दिन सरकारी क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य होगा. नए आदेश के मुताबिक अब कोई भी व्यक्ति अगर कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे सीधे पांच दिनों के लिए अनिवार्य संस्थागत क्वारंटाइन भेजा जाएगा. इसके बाद ही किसी व्यक्ति को होम आइसोलेशन में भेजा जाएगा, लेकिन अगर लक्षण हैं तो आगे उसी हिसाब से क्वारंटाइन सेन्टर या हॉस्पिटल में भेजा जाएगा.

इधर, दिल्ली सरकार ने इसे मनमाना फैसला करार दिया. साथ ही इस पर एतराज जाहिर करते हुए फैसला वापस लेने की मांग की है. दिल्ली सरकार का कहना है कि गंभीर रोगियों के इलाज के लिए डॉक्टरों और नर्सों की भारी कमी है. दिल्ली सरकार का सवाल है कि क्वारनटीन केंद्रों की देखभाल के लिए मेडिकल स्टाफ कहां से आएगा. हजारों एसिम्प्टोमैटिक लोगों के लिए बड़े क्वारंटाइन केंद्र कैसे बन पाएंगे. उनमें हजारों बेड का इंतजाम कम वक्त में कैसे हो पाएगा.

http://अनुबंधित निजी अस्पतालों में भी कोविड-19 का निःशुल्क इलाज, स्वास्थ्य विभाग ने दी इलाज की अनुमति

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now