আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहुल का केंद्र पर निशाना- चीन ने प्लान कर किया हमला, सरकार सोती रही

Published on: June 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत-चीन की सीमा पर हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए, इस घटना को लेकर देशभर में गुस्सा है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेरने में लगे हुए हैं और निशाना साध रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले राहुल ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होने कहा कि चीन का हमला पहले से प्लान था, लेकिन हमारी सरकार सोती रही. हमारे जवानों को इसकी कीमत चुकानी पड़ी.

http://बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 13586 नए मामले, 336 की मौत

उन्होने चीन के साथ हुई झड़प के मामले में ट्वीट किया- अब ये साफ हो गया है कि चीन ने जो गलवान में जो हमला किया वो पहले से प्लान किया हुआ था, भारत सरकार ने इस दौरान सोती रही और समस्या को टालती रही. सरकार की लापरवाही का खामियाजा हमारे जवानों को भुगतना पड़ा. राहुल गांधी ने इस ट्वीट के साथ समाचार एजेंसी ANI की एक खबर भी ट्वीट की है, जिसमें रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक का बयान शामिल है. श्रीपद नाइक ने माना है कि चीन के द्वारा किया गया हमला पहले से ही प्लान किया हुआ था, भारतीय सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब देगी. उन्होने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा की जाएगी.

http://सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट, 52 चीनी ऐप्स से देश की सुरक्षा को खतरा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now