আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 13586 नए मामले, 336 की मौत

Published on: June 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 13586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हुई है. राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे के अंदर 10,386 मरीज ठीक हो चुके हैं. अब देश में कुल मरीजों की संख्या 3,80,532 हो गई है. इनमें से 1,63,248 सक्रिय मामले हैं, वहीं 2,04,711 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 12,532 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट  53.95 प्रतिशत पर पहुंच गया है.

http://सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट, 52 चीनी ऐप्स से देश की सुरक्षा को खतरा

लगातार 13वें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल कीमतों में वृद्धि का सिलसिला लगातार 13वें दिन भी जारी रहा और आज शुक्रवार को पेट्रोल 0.56 रुपए और डीजल 0.63 रुपए महंगा हो गया. पिछले 13 दिनों में पेट्रोल जहां 7.09 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 7.67 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है. दिल्ली में अब पेट्रोल 78.37 रुपए तो डीजल 77.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में अब पेट्रोल 85.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.53 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं, चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 81.22 और डीजल के लिए 74.77 रुपए चुकाने होंगे. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 80.13 और डीजल की कीमत 72.53 रुपए पहुंच गई है.

http://अगस्त से वन नेशन वन राशन कार्ड, निःशुल्क खाद्यान्न तीन माह और बढ़ाने मंत्री का अनुरोध

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now