আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 11458 नए केस, 386 की मौत

Published on: June 13, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 11,458 कोरोना के नए केस आए हैं. जबकि 386 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,993 हो गई है. हालांकि अब तक 1,54,330 लोग ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं. जबकि 1,45,779 कोरोना मरीजों का इलाज अभी जारी है. रिकवरी रेट-49.94% हो गया है. वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है.

http://अब जिला मुख्यालयों में भी किया जा सकेगा तहसीलों के दस्तावेजों का पंजीयन

लगातार 7वें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली. देश में पेट्रोल और डीजल लगातार 7वें दिन महंगा हुआ है. आज प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 59-61 पैसे और डीजल की कीमतों में 50-60 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. स्थानीय बिक्री कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 74.57 रुपए से बढ़कर 75.16 रुपए जबकि डीजल की कीमत 72.81 रुपये से बढ़कर 73.39 रुपए हो गई है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 77.05, 82.10 और 78.99 रुपए प्रति लीटर है. इन महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.23, 72.03 और 71.64 रुपए हैं.

http://अब सुबह 5 से रात 9 बजे तक खुल सकेंगी दुकानें, आदेश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now