रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कारोबारियों की मांग और आमजन की सहुलित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अनुमति प्राप्त दुकानों, व्यावसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को अब सुबह 5 से रात 9 बजे तक संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है. पूर्व में राज्य सरकार द्वारा इन दुकानों को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही संचालन की अनुमति दी गई थी जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालन की अनुमति प्राप्त सभी दुकानों, व्यवसायिक एवं अन्य प्रतिष्ठानों को सुबह 5 से रात्रि 9 बजे तक खुली रखने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. दुकानों के संचालन के संबंध में पूर्व में जारी अन्य निर्देश यथावत लागू रहेंगे.
मनरेगा कार्य को लेकर पेंवरो और घोघोपुरी के बीच विवाद खत्म
बालोद. जिले के गुरूर तहसील के ग्राम पेंवरो और ग्राम घोघोपुरी के बीच विवाद खत्म हो गया है और दोनो गांव के लोग संतुष्ट हैं. अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती सिल्ली थॉमस ने बताया कि पेंवरो और घोघोपुरी के सरहदी नाला में मनरेगा कार्य चल रहा था. आज सुबह रेतीला टीला हटाने को लेकर दोनों गांव के रहवासियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई. विवाद की जानकारी होने पर प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर भीड़ को हटाया गया. राजस्व अमले द्वारा भूमि का सीमांकन किया गया. उन्होने बताया कि प्रशासन की समझाइश पर अब दोनों गांव के लोग संतुष्ट हैं तथा विवाद खत्म हो गया है.
http://Redmi 8A Dual का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







