আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 10956 नए केस, 396 की मौत

Published on: June 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 10956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है. कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,97,535 हो गई है. इनमें 1,41,842 एक्टिव केस हैं जबकि 1,47,195  लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस की रिकवरी दर लगभग 49.47 है. अब तक कुल 8,498 संक्रमितों की मौत हुई है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,089,684), ब्राजील (805,649), रूस (502,436) में हैं.

http://विधायक के प्रयास से चबूतरा निर्माण के लिए मिली करोड़ों की स्वीकृति

लगातार छठे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार छठे दिन शुक्रवार को बढ़ोतरी जारी है. पेट्रोल प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 59 पैसे की वृद्धि हुई है. देशभर में कीमतें बढ़ाई गई है. स्थानीय बिक्री कर के आधार पर प्रत्येक राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. छह दिन में पेट्रोल का मूल्य प्रति लीटर 3.31 रुपए और डीजल का मूल्य 3.42 रुपए तक बढ़ाया गया है. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 74 रुपए से बढ़कर 74.57 रुपए जबकि डीजल की कीमत 72.22 रुपए से बढ़कर 72.81 रुपए हो गई है. कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 76.48, 81.53 और 78.47 रुपए प्रति लीटर है. डीजल में इसका दाम क्रमश: 68.70, 71.48 और 71.14 रुपए है.

http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, 144 कंटेनमेंट जोन भी घोषित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now