আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विधायक के प्रयास से चबूतरा निर्माण के लिए मिली करोड़ों की स्वीकृति

Published on: June 12, 2020
---Advertisement---

खल्लारी/बागबाहरा. धान उपार्जन केंद्रों में अब धान खराब नहीं हो सकेंगे. इन केंद्रों में पक्के चबूतरे बनाए जा रहे हैं. खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों में चबूतरा निर्माण के लिए एक करोड़ 58 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है. जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र खम्हरिया में दस नग चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र खम्हरिया के तुसदा में पांच नग चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र तेंदूकोना में दस नग चबूतरा, धान उपार्जन केंद्र परसुली में अंबेडर भवन के सामने 15 नग, धान उपार्जन केंद्र मोंगरापाली में कांजी हाउस के पास सात नग व सोमेश्वर वेल्डिंग वर्क के पास पांच नग,

http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, 144 कंटेनमेंट जोन भी घोषित

धान संग्रहण केंद्र घोंच में दस नग चबूतरा, धान संग्रहण केंद्र सोनासिल्ली में पांच नग चबूतरा, धान संग्रहण केंद्र बढ़ईपाली में आठ नग चबूतरा, धान संग्रहण केंद्र बुंदेली में चार नग चबूतरा, धान संग्रहण केंद्र कौहाकुड़ा में पांच नग चबूतरा, धान संग्रहण केंद्र मुढ़ीपार में दस नग चबूतरा निर्माण की स्वीकृति मिली है. विधायक श्री यादव के प्रयास से मिली स्वीकृति के तहत इन कार्यों का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाएगा. विधायक श्री यादव ने बताया कि चबूतरा निर्माण होने से धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान को बारिश से बचाया जा सकता है.

http://10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now