नई दिल्ली. केरल में पटाखों से भरा अनानास खिलाए जाने से एक हथिनी की मौत का मामला अभी शांत नहीं हो पाया था कि अब हिमाचल प्रदेश में गाय को विस्फोटक खिलाए जाने की खबर सामने आई है. हिमाचल में बिलासपुर जिले के झंडुत्ता इलाके में एक गर्भवती गाय को किसी ने गेहूं के आटे के साथ विस्फोटक खिला दिया, जिससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गाय के मालिक ने ही वीडियो को शेयर किया है.
http://जंगल से भटककर शहर पहुंचा हिरण, वन अमला ने कुत्तों से बचाया
गाय मालिक ने घर के पास ही रहने वाले एक व्यक्ति पर विस्फोटक खिलाने का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन भी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारी ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि गाय को विस्फोटक खिलाने व इसके परिणाम के मद्देनजर भारतीय दंड़ संहिता के धारा 286, सेक्शन 11 और पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन जांच अब भी जारी है.
Watch #Video from Himachal Pradesh -After #Elephant now "Human" Has tried to blow up "Cow".
❌Graphics❌Rt it as much as you can…..let's see now how many will speak for a cow #cowlivesmatter
https://t.co/1jOzYHVnmV— ALLU🐍 (@ind_Cyborg) June 5, 2020









