আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जंगल से भटककर शहर पहुंचा हिरण, वन अमला ने कुत्तों से बचाया

Published on: June 6, 2020
---Advertisement---
भगतराम वधवा

बसना. वन परिक्षेत्र मुख्यालय में आज दोपहर जंगल से भटक कर शहर की ओर एक हिरण उछलते कूदते आ गया. इसे देख कुत्ते पीछे पड़ गए. कुत्तों से बचने गुलाटी भरता हिरण इनसे बच बचाकर स्थानीय शासकीय हाईस्कूल तक पहुंच गया. जिसकी सूचना मिलते ही वन अमले ने मौके पर पहुंच कर हिरण को कुत्तों से बचाकर पकड़ा. जंगली चीतल काफी जख्मी हालत में है. बताया जाता है कि स्कूल की बाउंड्रीवाल में लगे कंटीले तारों से शायद वह जख्मी हुआ है. रेंजर रामलाल व्यवहार ने बताया कि स्वस्थ होने के पश्चात उच्च अधिकारी के मार्गदर्शन में जंगल में वापस छोड़ा जाएगा. वर्तमान में बसना नर्सरी में विशेषज्ञ पशु चिकित्सक इसका उपचार कर रहे हैं.

http://क्वारंटाइन सेंटर पहुंचे भाजपा नेताओं के खिलाफ जुर्म दर्ज, चोपड़ा बोले- शासन के दबाव में कार्रवाई

गांजे के साथ एक और शराब के साथ दो गिरफ्तार

खल्लारी. कोमाखान पुलिस ने शुक्रवार को एचएफ डिलक्स में चांदमुड़ा निवासी रोहित मांझी (19) के कब्जे से 2 किलो गांजा जब्त की. आरोपी को धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव और निरीक्षक प्रदीप मिंज, एएसआई कौशल साहू, आरक्षक दाशरथी सिदार, गोविंद बेहरा, विजय डहरिया का योगदान रहा. इसी तरह हीरोहोंडा सीडी डान मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 06 डी 7819 में वार्ड 02 केउट पारा मुड़ागांव निवासी विजय कुमार केउट (19) और वार्ड 7 कुर्रूमुड़ा खरियार रोड निवासी दीपक यादव (22) के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की. आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस कार्रवाई में एएसआई सनातन बेहरा, आरक्षक भुनेश्वर बंजारे, राजकुमार रात्रे का योगदान रहा. उपरोक्त कार्रवाईयां बागबाहरा एसडीओपी लितेश सिंह के मार्गदर्शन में की गई.

http://VIDEO : सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या’ का ट्रेलर रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now