नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 9887 नए मामले सामने आए हैं जबकि 294 लोगों की मौत हुई है. देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं और संक्रमण से मौतें हुई हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,36,657 हो गई है. इनमें से 1,14,073 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,15,942 एक्टिव मामले हैं. रिकवरी रेट 48.20 फीसदी हो गया है. अब तक देश में 6,642 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोनो के 22 और नए मरीज मिले, अब 661 एक्टिव केस
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालयों के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में भारत अब छठे स्थान पर आ गया है. बीते 24 घंटे में जिन 294 लोगों की मौत हुई है उनमें सबसे ज्यादा 139 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. दिल्ली में 58, गुजरात में 35, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 12-12, पश्चिम बंगाल में 11, तेलंगाना में आठ, मध्यप्रदेश में सात, राजस्थान में पांच, आंध्र प्रदेश में दो और जम्मू-कश्मीर, ओड़िशा, पंजाब, झारखंड तथा उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
http://क्वारंटाइन सेंटर का जायजा लेने गए नेताओं को बनाया बंधक, रैपिड टेस्ट कराने के बाद छोड़ा!
This is the highest single-day spike in the number of #COVID19 cases (9887) & deaths (294) in India. https://t.co/aTsdhQFFO4
— ANI (@ANI) June 6, 2020









