नई दिल्ली. अब तक 198706 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं जबकि 5598 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी कोशिश समय से कोरोना मामलों की पहचान और इलाज की है. अब तक 95527 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 3708 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. हमारी रिकवरी रेट 48.07% फीसदी है. उन्होंने कहा कि देश में कोरोनी से मृत्यु दर 2.82% है. यह दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से है. देश की 10 फीसदी आबादी में से ही कोरोना से जुड़ी आधी मौतें हुई हैं. कोरोना से मरने वाले 73 फीसदी लोगों को अन्य तरह की दिक्कतें भी थीं.
http://पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष
इस समय देश में कोविड 19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 97,581 हो गई है. उन्होने कहा कि हमने सभी राज्यों से कहा है कि वे अपने यहां कोरोना मामलों को पूरी तरह खंगालें. अगर उन्हें लगता है कि अस्थायी कोविड 19 केयर सेंटर की जरूरत है, तो वे इसे बना सकते हैं. वहीं आईसीएमआर की वैज्ञानिक निवेदिता गुप्ता ने जानकारी दी कि 1 जून, 2020 तक देश में 681 प्रयोगशालाओं को कोविड 19 टेस्ट करने की अनुमति दे दी गई है. इनमें से 476 सरकारी और 205 निजी सेक्अर के हैं. उनके अनुसार देश में अब रोजाना 1.20 लाख कोरोना वायरस टेस्ट हो रहे हैं.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, 130 कंटेनमेंट जोन भी घोषित
Till now, 95,527 COVID19 patients have recovered. The recovery rate is now 48.07% : Lav Agrawal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/lJlhb3Uru7
— ANI (@ANI) June 2, 2020
The fatality rate in our country is 2.82%, one of the lowest in the world: Lav Agrawal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/Kcd6KwygX5
— ANI (@ANI) June 2, 2020
We have 681 laboratories that are approved for conducting #COVID19 tests- 476 in Government sector and 205 in private sector, as of 1st June 2020. Today, we are conducting 1 lakh 20 thousand tests every day: Nivedita Gupta, Scientist at Indian Council of Medical Research pic.twitter.com/WbzZy7Uu5i
— ANI (@ANI) June 2, 2020









