रायपुर. पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे. पार्टी नेताओं से चर्चा के बाद मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके नाम की मुहर लगा दी गई. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने उनके नाम का ऐलान किया है. पूर्व सांसद साय केंद्रीय संगठन और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं. उनकी नियुक्ति अगले विधानसभा चुनावों तक के लिए की गई है. बता दें कि साय पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले 2006 से 2009 और फिर 2013 तक पार्टी की कमान उनके हाथ में रही.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी, 130 कंटेनमेंट जोन भी घोषित
वे 1999 से 2014 तक रायगढ़ से सांसद रहे. मोदी-1.0 में केंद्र में मंत्री बनाए जाने के बाद उन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था. प्रदेश भाजपा की कमान मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता विष्णुदेव साय को बधाई देता हूं. आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए.
http://एक्ट्रेस मोहिना कुमारी को हुआ कोरोना, परिवार और कर्मचारियों समेत 23 लोग निकले पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर मैं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता @vishnudsai जी को बधाई देता हूँ।
आशा करता हूँ कि आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 2, 2020







