नई दिल्ली. लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रेशू में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए हिंदू रीति रिवाज से शादी में भोजन की व्यवस्था चर्चा का विषय बना हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीगढ़ जनपद के थाना गांधी पार्क के मोहल्ला अवतार नगर में रहने वाले रवि यादव पुत्र रामवीर यादव की शादी 29 मई को तय हुई थी. लड़के के पिता ने मात्र 5 लोगों का पास बनवाकर थाना कोतवाली नगर निवासी संतोष यादव की पुत्री नीतू यादव के साथ शादी की रस्में पूरी कराई. शादी सम्पन्न हुई और विदा करवा कर अपने ग्राम अवतार नगर वापस आ गए. शादी में 6 घराती और 5 बराती शामिल हुए.
http://नई 2020 Datsun Redi-GO फेसलिफ्ट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
दिलचस्प ये रहा कि वधू पक्ष से भोजन की जो व्यवस्था की गई थी, उसमें भी खाना खराब न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया. सभी 11 लोगों के भोजन के लिए 21 रसगुल्ले, 101 पूड़ियां और 11 कटोरी सब्जी की व्यवस्था की गई थी. यही नहीं दोनों पक्ष के लोगों ने शादी में खर्च होने वाले पैसों में से 50 हजार रुपए असहाय लोगों को सैनेटाइजर, मास्क, राशन बांटकर उनकी मदद भी की है. इस संबंध में विवाहित जोड़े ने कहा कि हम लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए शादी की है. यह भी जीवन में एक यादगार पहचान बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि अगर कोरोना जैसी महामारी से बचना है, तो लॉकडाउन के नियमों का पालन अवश्य करें. देश को इस महामारी से बचाएं घर पर रहें. सुरक्षित रहें.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 7964 नए केस, 265 की मौत









