আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 7964 नए केस, 265 की मौत

Published on: May 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 7964 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 265 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 24 घंटों में 11264 मरीज स्वस्थ हुए हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173763 हो गई है. इसी के साथ भारत वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में नौंवे स्थान पर पहुंच गया है. देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 86422 है. अब तक देश में 4971 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है.

http://पीएम मोदी का जनता के नाम पत्र, कहा- हमारा वर्तमान और भविष्य कोई आपदा तय नहीं कर सकती

वहीं अब तक 82369 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं. एक विदेशी लौट चुका है. अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. रिकवरी रेट बढ़कर 47.40 प्रतिशत हो गया है. शुक्रवार सुबह से आए मौत के 265 मामलों में 116 महाराष्ट्र, 82 दिल्ली, 20 गुजरात, 13 मध्यप्रदेश, 9 तमिलनाडु, 7 पश्चिम बंगाल में, 4-4 राजस्थान और तेलंगाना, दो पंजाब और एक-एक मामले छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आए हैं.

http://सीएएफ जवान ने साथियों पर की फायरिंग, 2 की मौत, एक गंभीर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now