नारायणपुर. शुक्रवार देर रात सीएएफ जवान ने अपने साथी जवानों पर गोलियां चला दी. घटना में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रायपुर रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक सीएएफ के आमदई घाटी कैंप में जवानों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ था. इस पर गुस्से में आए सहायक कमांडर घनश्याम कुमेटी ने एके-47 राइफल से फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में जवान पीसी बिंदेश्वर साहिनी और रामेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई.
http://वर्क साइट पर इंजीनियर नहीं, विधायक ने जताई नाराजगी, ईई ने ठेकेदार को जारी किया नोटिस
जबकि प्लाटून कमांडर लक्षराम प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को पकड़ लिया गया है. आरोपी जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है. जवानों के बीच विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. मामले में डीजीपी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.
http://Infinix Hot 9 Pro और Hot 9 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
http://यहां दो सालों से राशन लेने आते हैं परलोक सिधार चुके लोग?







