नई दिल्ली. Infinix Hot 9 Pro और Infinix Hot 9 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इंफिनिक्स Hot 9 Pro के 4GB रैम+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपए है. वहीं, Infinix Hot 9 की कीमत 4GB रैम+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 रुपए है. इनकी सेल फ्लिपकार्ट के जरिए होगी. हॉट 9 Pro को ग्राहक 5 जून को और Hot 9 को 8 जून को दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे. दोनों ही स्मार्टफोन्स को ओशियन ब्लू और वायलेट कलर ऑप्शन में उतारा गया है. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाले ये फोन्स एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 6.0 पर चलते हैं. इनमें 6.6-इंच HD+ (720×1600 पिक्सल) होल-पंच LCD IPS डिस्प्ले दिया गया है.
http://यहां दो सालों से राशन लेने आते हैं परलोक सिधार चुके लोग?
इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में 4GB रैम और IMG PowerVR GE8320 GPU के साथ 2.0 GHz Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है. इनकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है. कार्ड की मदद से मेमोरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. प्रो वेरिएंट का प्राइमरी कैमरा 48MP का है. इसके अलावा इसमें 2MP डेप्थ कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और एडिशनल लो लाइट सेंसर भी दिया गया है. साथ ही यहां क्वॉड LED फ्लैश भी साइड में मौजूद है. दूसरी तरफ Hot 9 का प्राइमरी कैमरा 13MP का है और यहां ट्रिपल LED फ्लैश दिया गया है. दोनों के फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मौजूद है. इनकी बैटरी 5,000mAh की है. साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों के रियर में ही मौजूद है.
http://पिरदा से मालीडीह तक बनेगी सड़क, खैरझिटी में बनेगा हाईस्कूल भवन










