আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विश्व रिकॉर्ड में नर्रा के विद्यार्थियों की सहभागिता, खुद के लिए बनाया सोलर लैंप

Published on: October 3, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित गांधी ग्लोबल सोलर यात्रा के तहत नर्रा के शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्टूडेंट्स सोलर एम्बेसडर वर्कशाप आयोजित हुआ. जिसमें पूर्व पंजीकृत 50 छात्रों और 25 सहयोगियों ने प्रशिक्षित प्रशिक्षकों सुबोध तिवारी और अरविंद ठाकुर के निर्देशन में सोलर लैंप के विभिन्न पार्ट्स की कार्यप्रणाली के बारे में समझा तथा उन्हें स्वयं असेंबल करके अपने लिए सोलर लैंप का निर्माण किया. सोलर लैंप बनाकर विद्यार्थी काफी रोमांचित थे. इसी अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधीजी और लालबहादुर शास्त्री जी के संदेशों को भाषण और गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया. गांधीजी के 150वीं जयंती के अवसर पर छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर 150 की आकृति बनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

http://14 लाख बैंक कर्मचारियों को तोहफा, एक महीने पहले मिल जाएगी सैलरी

इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजयशंकर निगम, विधायक प्रतिनिधि उमेश जैन, श्रीमती उषा निगम, मेघनाथ यादव, तामेश्वर पटेल, ललित पटेल, रूपेंद्र साहू, मुबारक खान आदि गणमान्य नागरिक तथा व्याख्याता तुलाराम दीवान, भूपेंद्र पढ़ियार, पन्नालाल साहू, रतन कोसर, कामता प्रसाद साहू, मिलन नेताम, दुर्गेश चंद्राकर, मूलचंद निषाद, ओमप्रकाश यादव, मुकेश निषाद, रेणु साहू, खगेश्वर साहनी, सुखराम चंद्राकर, मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजयशंकर निगम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन से विद्यालय परिवार गर्वित है, ग्रामीण स्कूल का आईआईटी जैसे संस्थान और नीति आयोग से जुड़ाव का हमें फायदा मिल रहा है. विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का माहौल तैयार करने वाले शिक्षकों की मेहनत को सलाम.

http://कलेक्टर से शिकायत, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सचिव मांग रहा 10 हजार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now