बलौदाबाजार. जनपद क्षेत्र के ग्राम सेमरिया निवासी गोपीचंद कुर्रे ने पंचायत सचिव पर मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाने के एवज में 10 हजार रुपए रकम मांगने की शिकायत कलेक्टर जनचौपाल में की है. श्री कुर्रे ने कहा कि उनके पुत्र की 15 दिन पूर्व नाले में डूबने से मौत हो गई. कलेक्टर ने उनके पत्र को जनपद पंचायत के सीईओ को भेजते हुए मामले की जांच कर निराकरण के निर्देश दिए. खैरताल गांव के मालिकराम साहू ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके खाते से राशि निकाल लेने पर भी अर्जुनी ग्रामीण बैंक द्वारा कार्रवाई नहीं करते हुए दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत की.
http://‘घुंघरू’ गाने पर इस विदेशी लड़की ने किया जबदस्त डांस, देखिए VIDEO
कसडोल के ग्राम पुटपुरा के ग्रामीणों ने अपने खेत को बचाने के लिए रेत ठेका निरस्त करने की मांग कलेक्टर से की. उन्होंने कहा कि उनका सिहारा खेत रेत के परिवहन से नुकसान हो रहा है. कलेक्टर ने खनिज अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए. सिमगा तहसील के भटभेरा के किसानों ने पटवारी की गैरहाजिरी का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि इससे किसानों का धान पंजीयन नहीं होने से परेशानी हो रही है. कलेक्टर ने एसडीएम सिमगा को पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
http://सरकार ने लॉन्च किया गाय के गोबर से बना साबुन और बांस की बोतल, इतनी है कीमत







