नई दिल्ली. देशभर के बैंक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर हैं. इस बार 14 लाख बैंक कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा मिलने जा रहा है. इस संदर्भ में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने प्राइवेट, पब्लिक और विदेशी बैंकों के टॉप मैनेजमेंट से कहा है कि दिवाली के मौके पर सभी बैंक कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी एडवांस में दी जाए. लेटर में कहा गया है कि बैंक कर्मचारियों को एक महीने का वेतन यानि बेसिक और डियरनेस अलाउंस पहले ही दे दी जाए.
http://कलेक्टर से शिकायत, मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए सचिव मांग रहा 10 हजार
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के सीईओ वीजी कन्नन द्वारा साइन किए गए लेटर के अनुसार, इसका फायदा स्थायी कर्मचारी, स्टाफ और ऑफिसर्स को मिलेगा. बता दें कि फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के अनुसार एक महीने पहले सैलरी सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी जो एक नवंबर 2017 को बैंक की नौकरी कर रहे थे और अभी तक सेवानिवृत्त नहीं हुए हैं. वहीं जिन कर्मचारियों ने एक नवंबर 2017 से 31 मार्च 2019 के बीच काम करना शुरू किया है, उन्हें आधा वेतन एडवांस के तौर पर दिया जाएगा. एडवांस में मिल रही सैलरी को एरियर्स में से एडजस्ट किया जाएगा.
http://‘घुंघरू’ गाने पर इस विदेशी लड़की ने किया जबदस्त डांस, देखिए VIDEO









