नई दिल्ली. भारतीय हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर का 96 साल की उम्र में निधन हो गया. दो सप्ताह से अधिक समय तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद सोमवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. फोर्टिस अस्पताल मोहाली के निदेशक अभिजीत सिंह ने कहा कि उन्हें 8 मई को यहां भर्ती कराया गया था. सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे उनका निधन हो गया. उनके नाती कबीर ने बाद में पुष्टि की, ‘आज सुबह नानाजी का निधन हो गया.’ बता दें कि बलबीर सिंह सीनियर लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. हेलसिंकी ओलंपिक (1952) फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ पांच गोल का उनका रेकॉर्ड आज भी कायम है.
http://बाहरी राज्यों से आ रहे दो कोरोना संदिग्धों की मौत, सैम्पल भेजे गए
भारत सरकार ने उन्हें 1957 में पद्मश्री से सम्मानित किया था. वे 1975 की विश्व कप विजेता टीम के मैनेजर थे. उनके निधन पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने शोक जताया है. अक्षय ने ट्वीट कर लिखा- हॉकी लेजेंड बलबीर सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है. मुझे अतीत में उनसे मिलने का मौका मिला था और इस बात के लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं. वे बहुत बेहतरीन व्यक्तित्व वाले इंसान थे. उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं. बता दें कि साल 2018 में आई फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह का रोल निभाया था. ये कहानी 1948 के ओलिंपिक पर आधारित थी, जब बलबीर सिंह की कप्तानी में भारत ने अपना पहला हॉकी गोल्ड मेडल जीता था.
http://‘कीड़ायुक्त राशन वितरित करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं’











