नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देशभर में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है. अब तक 273 लोगों की मौत हुई है. वहीं 716 मरीज ठीक हुए हैं. उन्होने बताया कि पिछले 24 घंटे में 909 नए केस सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है. कल से आज तक 74 लोग ठीक हुए हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है. देश में 80% केस कम लक्षण वाले हैं 20% मरीज गंभीर हालत में हैं. अग्रवाल ने कहा कि आईसीएमआर की रिपोर्ट के मुताबित 4.3 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं. अभी तक 1 लाख 86 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं. हमारा फोकस ज्यादा से ज्यादा जांच पर है. रोजाना 15 हजार से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 और नए मामले, अब 20 एक्टिव केस
अस्पतालों में आइसोलेशन बेड बढ़ाए जा रहे हैं. करीब 601 अस्पताल में एक लाख से अधिक बेड इंतजाम हैं. कोरोना से निपटने के लिए हमारी तैयारी मजबूत है. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय स्तर पर लॉकडाउन से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसमें रेलवे, सिविल एविएशन के अधिकारी मिलकर राज्यों में आ रही सभी परेशानियां सुलझा रहे हैं. श्रीवास्तव के मुताबिक देशभर में खाद्य पदार्थों, जरूरी सामानों के ट्रांसपोर्टेशन पर बिल्कुल भी रोक नहीं है. गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा कि इंट्रा स्टेट ट्रांसपोर्टेशन को नहीं रोका जाए और जिले स्तर पर जरूरी सेवा देने वाली सभी कंपनियों के कर्मचारियों को भी पास जारी किया जाए.
http://VIDEO : उर्वशी रौतेला का नया गाना ‘कंगना विलायती’ रिलीज
WATCH: Union Health Ministry briefs the media (April 12) #Coronavirus https://t.co/ZE8QjVOxJi
— ANI (@ANI) April 12, 2020
जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716









