नई दिल्ली. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेली का नया गाना कंगना विलायती रिलीज हो गया है. गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. गानें में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. गाने में उनके जबरदस्त डांस मूव्स फैन्स को बेहद पसंद आ रहे हैं. गाने में उर्वशी की अदाओं का जलवा फैंस को क्रेजी कर रहा है और वो उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
http://13 हाथियों का दल कर रहा विचरण, गांव वालों में दहशत
कंगना विलायती सॉन्ग में म्यूजिक रामजी गुलाटी ने दिया है. वहीं इस गाने को ज्योतिका टंगरी ने गाया है. इस गाने के बोल कुमार ने बोल लिखे हैं. गाने के प्रोड्यूसर श्रेयांस महेंद्र धारीवाल हैं और निर्देशक अजय लोहान हैं. बता दें लॉकडाउन से पहले उर्वशी ‘एक डायमंड दा हार लेदे यार’ में भी दिखाई दी थीं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इस गाने में उर्वशी की डासिंग स्किल्स ने सभी को अपना दीवाना बनाया था. ऐसे में कंगना विलायती में भी उनका डांस हर किसी को पसंद आ रहा है और लोग इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं.
http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 7 और नए मामले, अब 15 एक्टिव केस










