महासमुंद. पुलिस ने करीब 90 लाख रुपए के गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर ओड़िशा से एक 407 वाहन से भारी मात्रा में गांजा लेकर महासमुंद की ओर जा रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने सीमा पर वाहनों की जांच शुरू कर दी. इस दौरान ओड़िशा की ओर से आ रहे वाहन 407 क्रमांक जीएच 01 एक्स 3855 को रोककर जांच की. वाहन सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे खीरा और मक्का लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने वाहन की जांच की तो खीरा और मक्का की बोरियों के पीछे बंद पैकेटों में गांजे की बोरियां छुपा रखी थी.
http://UPSC सिविल सेवा परीक्षा-2019 का रिजल्ट जारी, प्रदीप सिंह ने किया टॉप
पुलिस ने वाहन से गांजे से भरी हुई कुल 29 बोरियां जब्त की. प्रत्येक बोरियों में 30 पैकेट गांजा मिला. इस तरह कुल 9 क्विंटल 3 किलो गांजा जब्त कर आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 20 (ख) के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस की पूछताछ में ओड़िशा निवासी आरोपी श्याम सिंह सुंदर ओरम पिता स्वर्गीय अबरसा ओरम (27) और उत्सव कुमार मिश्रा पिता राकेश चंद्र मिश्रा (24) ने बताया कि वे गांजे एमपी लेकर जा रहे थे. पुलिस ने गांजे के साथ आरोपियों से 2 नग मोबाइल व 42 सौ नकदी रकम के साथ तस्करी में प्रयुक्त 5 लाख रुपए कीमती वाहन भी जब्त की है.
http://कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश विक्रम डड़सेना का निधन, क्षेत्र में शोक







