আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस

Published on: May 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी कर दी है. इसके तहत 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की गई है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के साथ संवाद भी किया. उन्होने कहा कि इससे छोटे किसानों को फायदा हो रहा है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 11.80 करोड़ किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. सरकार की इस योजना से कुल लाभार्थी किसान परिवार 10.82 करोड़ हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि इस वर्ष, अभी तक बीते वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक गेहूं एमएसपी पर खरीदा जा चुका है. अभी तक गेहूं की खरीद का लगभग 58 हज़ार करोड़ रुपए सीधे किसानों के खाते में पहुंच चुका है.

http://बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’ ने ‘सीटी मार’ गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

ऐसे चेक करें स्टेटस

सबसे पहले आप https://pmksan.gov.in/ पर जाएं. होम पेज पर जाकर आपको Farmers Corner के ऑप्शन को क्लिक करना है. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें. इसके बाद बेनेफिशियरी स्‍टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें. जिसके बाद नया पेज खुलेगा. अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.

http://बिलासपुर के बजाए महासमुंद की बैंक शाखाओं को रायपुर रीजन से संबद्ध किया जाए : चुन्नीलाल

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

अगर आपके खाते में रकम नहीं आए या फिर किसी भी तरह के समस्या के लिए किसान पीएम किसान हेल्पलाइन से भी जानकारी ले सकते हैं. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 भी है. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now