আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त जारी, ऐसे करें चेक

Published on: December 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त जारी कर दी गई है. इस किस्त का देश के करोड़ों किसानों को काफी दिनों से इंतजार था. केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6000 रुप, भेजती है. देर से ही सही लेकिन सातवीं किस्त सरकार ने जारी कर दी है. अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आए हैं, लेकिन आपको FTO Fund Transfer Order दिखा रहा है तो आप घबराएं नहीं.

http://आकाश चोपड़ा ने चुनी दशक की बेस्ट टेस्ट XI, सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह



इसका मतलब यह है कि आपने जो भी जानकारी दी है सरकार ने उसे वेरीफाई कर लिया है और आपके खाते में जल्दी ही रकम आ सकती है. अगर आपके बैंक अकाउंट में FTO की जगह RFT Stands For Request आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपके द्वारा भेजी गई जानकारी को सरकार ने चेक कर लिया है और उसे आगे की प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है. यानि आपके खाते में भी रकम आ जाएगी.

ऐसे चेक करें स्टेटस

आप अपना Status ऑनलाइन देखने के लिए  https://pmkisan.gov.in/ पर भी जा सकते हैं. यहां आने के बाद होम पेज पर किसान कॉर्नर पर जाएं और Status को क्लिक करें. आगे आपको अपना खाता नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद Get Data पर क्लिक करें और फिर आपको अपने स्टेटस के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

http://किसानों की शिकायत पर धान खरीदी केन्द्र प्रभारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now