महासमुंद/खल्लारी. बीती रात खल्लारी क्षेत्र में एक कार में बर्थ डे पार्टी का जश्न मनाते हुए सात युवकों को मस्ती करना महंगा पड़ गया. पुलिस की चेकिंग पाईंट में कार सवार युवक फंस गए. फिर लॉकडाउन के नियमों व शासन के आदेशों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार एसपी प्रफुल्ल ठाकुर व एएसपी मेघा टेम्भूरकर के मार्गदर्शन तथा टीआई दीपा केंवट व प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर यादव के निर्देशन में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए थाना के सामने स्थित चैक में लोगों की सुरक्षा व राहत के लिए पुलिस चेकिंग पाईंट बनाया गया है.
http://दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे समेत 32 क्वॉरंटाइन
बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में सात लोग बैठकर मस्ती कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस चेकिंग पाईंट में तैनात पुलिसकर्मी कार की ताक में थे. तभी रात करीब 9 बजे हुंडई कार क्रं सीजी 06 जीआर 3454 को रूकवाया गया. जिसमें सात लोग बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं मस्ती करते हुए मिले. पूछताछ में युवकों ने पुलिस को बर्थ डे पार्टी मनाने की बात कही. जिस पर पुलिस ने भूपेंद्र ध्रुव, अरबाज खान, जयकिशन सबर, राज साहू, मनोज रात्रे, शिवशंकर ध्रुव व ढालसिंग नायक के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 34 के साथ ही महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है.
http://Moto G8 Power Lite लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स







