महासमुंद. महासमुंद जिले में शुक्रवार रात 8 बजे तक 69 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. वहीं 60 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 4 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1801 हो गई है. जिनमें से 857 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 917 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 39, पिथौरा से 3, बसना से 15, बागबाहरा से 3, सरायपाली से 9 हैं.
कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के प्रसव एवं अन्य सर्जरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव अधिकृत
महासमुंद. नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में कोविड-19 पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के प्रसव एवं अन्य सर्जरी के प्रकरणों के लिए महासमुंद विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव को अधिकृत किया गया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसपी वारे ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर 21 सितम्बर 2020 से ऐसे प्रकरणों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं.
http://ब्रेट ली ने कहा- MI को मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे बुमराह







