আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ब्रेट ली ने कहा- MI को मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे बुमराह

Published on: September 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि शनिवार से शुरू हो रहे आईपीएल के आगामी सीजन में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस को श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे. मलिंगा ने निजी कारणों से इस साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया है. ली मानते हैं कि बुमराह नई और पुरानी गेंद के साथ चमत्कार कर सकते हैं और यही कारण है कि वह मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे. एक टीवी कार्यक्रम में ब्रेट ली ने कहा कि जब से बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट में आए हैं, तब से मैं उनका फैन हूं. उनका एक्शन अलग है और इसी कारण वह गेंद को दोनों तरफ से स्विंग करा सकते हैं.

http://केन्द्र सरकार का एक राष्ट्र-एक बाजार अध्यादेश किसानों के लिए अहितकारी : सीएम भूपेश



वह नई और पुरानी गेंद के साथ असरदार हैं और निश्चित तौर पर वह डेथ ओवर्स में मुम्बई इंडियंस को मलिंगा की कमी नहीं खलने देंगे. ली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के इस साल लीग जीतने के आसार हैं, क्योंकि इस टीम में काफी संतुलन है. ली ने कहा कि मैंने इस साल विजेता के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स को चुना है. इस टीम में संतुलन है और सबसे बड़ी बत यह है कि इस टीम का स्पिन अटैक काफी अच्छा है, जो यूएई में काफी असरदार साबित होगा. मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच शनिवार को ही चेन्नई के खिलाफ अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेलना है.

http://Google ने प्ले स्टोर से हटाया Paytm ऐप, बताई ये वजह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now