नई दिल्ली. कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी है. एक्शन प्लान को लेकर गाइडलाइन जारी की गई. मुंह ढकने को लेकर एडवाइजरी की गई है. टेस्टिंग बढ़ाने पर हमारा जोर है. मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 2992 है. कल से लेकर आज तक एक दिन में कोरोना के 601 नए केस सामने आए हैं. अब तक 68 लोगों की मौत हुई है. वहीं 183 ठीक हुए हैं. लव अग्रवाल ने कहा कि जो भी हमारी डेथ रिपोर्ट हैं उनमें ज्यादातर उम्र या फिर कई अन्य बीमारियां वजह रही हैं. इसलिए हाई रिस्क लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें.
http://दीपिका-रणवीर ने लिया पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प, कहा- संकट में हम सब एक साथ
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन में 4 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं. सरकार के कदम सफल साबित हो रहे हैं लेकिन हम एक संक्रामक बीमारी से डील कर रहे हैं. अगर चूक हुई तो स्थिति खराब हो सकती है. उन्होंने कहा कि 17 राज्यों में तबलीगी जमात से संबंधित लोगों में 1023 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कुल मामले में 30 प्रतिशत एक जगह से संबंधित हैं, इसीलिए हमें हर लेवल पर एक ही प्रयास होना चाहिए कि मिलकर काम करें और कहीं चूक न हो. नौ प्रतिशत कोरोना के मरीज 0 से 20 साल की उम्र के बीच हैं. 42 प्रतिशत 20-40, 33 प्रतिशत 40-60 और 17 प्रतिशत मरीज 60 साल के ऊपर के हैं.
http://कोरबा में एक और कोरोना संक्रमित, एम्स लाने की तैयारी
Till now there are 2,902 #COVID19 positive cases in India. 601 positive cases have been reported since yesterday, 12 deaths also reported yesterday taking total deaths to 68. 183 people have recovered/discharged: Lav Aggarwal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/v1jxcj3hrz
— ANI (@ANI) April 4, 2020









