नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 549 नए केस सामने आए हैं जबकि 17 लोगों की मौत हुई हैं. देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 5734 हो गए हैं. वहीं अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 472 मरीज ठीक हुए हैं. कोरोना वायरस की जांच को लेकर काम हो रहा है. उन्होने बताया कि 10 टीमों को 9 राज्यों में भेजा गया है. रेलवे चुनौतियों से निपटने में मदद कर रहा है. रेलवे ने 80 हजार आइसोलेशन बेड बनाए हैं. रेलवे ने 2,500 से अधिक डॉक्टरों और 35,000 पैरामेडिकल स्टाफ को तैनात किया है.
http://रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर का निधन, ‘राम-लक्ष्मण’ ने जताया शोक
586 स्वास्थ्य इकाइयों की उनकी श्रृंखला, 45 सब-डिविजनल अस्पताल, 56 डिविजनल अस्पताल, 8 प्रोडक्शन यूनिट अस्पताल और 16 जोनल अस्पताल कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण सुविधाओं को समर्पित कर रहे हैं. उन्होने कहा कि अडॉप्ट ए फैमिली कैंपने के तहत करनाल में 13000 जरूरतमंद परिवारों को 64 लाख रुपए की मदद दी जा रही है. पीपीई, मास्क और वेंटिलेटर की आपूर्ति अब शुरू हो गई है. भारत में 20 डोमेस्टिक मैन्युफैक्चर्रस को पीपीई के लिए डिवेलप किया गया है. 1.7 करोड़ पीपीई के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और आपूर्ति शुरू हो गई है. 49,000 वेंटिलेटर का भी ऑर्डर दिया गया है.
http://अंग्रेजी शराब दुकान का गार्ड महुआ शराब के साथ गिरफ्तार
Railways have deployed more than 2,500 doctors&35,000 paramedics staff. Their chain of 586 health units,45 sub divisional hospitals,56 divisional hospitals,8 production unit hospitals&16 zonal hospitals are dedicating their significant facilities to fight #COVID19: Lav Aggarwal pic.twitter.com/GJmCEP6PYA
— ANI (@ANI) April 9, 2020
Supplies of PPEs, masks, and ventilators have now begun. 20 domestic manufacturers in India have been developed for PPEs, orders for 1.7 Crore PPEs have been placed and the supplies have begun. 49,000 ventilators have been ordered: Lav Aggarwal, Joint Secretary, Health Ministry pic.twitter.com/eI7Hpm85HI
— ANI (@ANI) April 9, 2020









