पिथौरा. सोनाखान पुलिस ने महुआ निर्मित 10 लीटर शराब के साथ बया अंग्रेजी शराब दुकान के गार्ड को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान बंद होने के कारण गांव-गांव में महुआ शराब बनाकर बेचने का धंधा चल निकला है. वहीं पुलिस को जहां भी इसकी सूचना मिल रही है इस पर कार्रवाई भी लगातार की जा रह है. सोनाखान पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी पड़वार के नेतृत्व में बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बया स्थित अंग्रेजी सरकारी शराब दुकान का गार्ड छरछेद निवासी नीरेंद्र कोसले पिता ललित (22) अपनी प्लेटिना दोपहिया में महुआ शराब लेकर आता है और बिक्री करता है.
http://हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद, आरोपित महिला गिरफ्तार
इसके बाद से ही पुलिस आरोपी नीरेंद्र पर नजर रख रही थी. बुधवार को जैसे ही वह अपनी प्लेटिना पर बैग में महुआ शराब रखकर ले जाते दिखा. पुलिस ने पिथौरा-कसडोल मार्ग स्थित ओंगनपाठ के पास घेराबंदी कर उसकी तलाश ली. तलाशी में आरोपी के कब्जे से पॉलिथीन में भरकर बैग में रखी 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000 रुपए एवं एक प्लेटिना मोटर सायकल कीमती 40 हजार रुपए, जुमला कीमती 42 हजार को जब्त कर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया. उक्त जानकारी सोनाखान चौकी के प्रधान आरक्षक नारायण प्रसाद अवस्थी ने दी.
http://छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री बोले- 14 दिन और बढ़े लॉकडाउन







