महासमुंद. जिले में शुक्रवार को 54 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 290 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2342 हो गई है. जिनमें से 797 सक्रिय मामले हैं. वहीं अब तक 1511 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है और अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें विकासखंड महासमुंद से 24, पिथौरा से 8, बसना से 8, बागबाहरा से 5, सरायपाली से 9 हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण से निपटने के चार प्रमुख स्तंभ आईडेंटिफिकेशन, आइसोलेशन, टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष फोकस किया गया है. नए कोरोना मरीजों का शीघ्र कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर उन्हें संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है.
http://मारुति सुजुकी की इन कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
सर्दी, खांसी, बुखार व कोरोना संदिग्धों की प्राथमिक स्टेज में ही पहचान की जा रही है तथा उन्हें आइसोलेट कर नियमानुसार टेस्टिंग व ट्रीटमेंट का कार्य गंभीरता से किया जा रहा है. कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में बेहतर इंतजाम किए गए हैं. इनमें कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा सभी कोविड केयर सेंटरों में समुचित व्यवस्थाएं की गई है. मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं समय पर दवाइयाँ का प्रतिदिन सुबह-शाम सेवन कराया जा रहा है. फलस्वरूप कोरोना मरीज शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल द्वारा कोविड अस्पताल, कोविड केयर सेंटर एवं क्वारंटाइन केंद्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की सतत मानिटरिंग की जा रही है.
http://बिहार विधानसभा चुनाव : तीन चरण में होंगे चुनाव, 10 नवंबर को मतगणना







