नई दिल्ली. भारत सरकार ने 54 चाइनीज ऐप्स को देश में बैन कर दिया है. इन सभी ऐप्स से भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो रहा था. बैन किए गए ऐप्स में पॉपुलर गेम गरेना फ्री फायर और ऐपलॉक ऐप भी शामिल है. इससे पहले जून 2020 में भारत ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि टिकटॉक, वीचैट और हैलो सहित 59 चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया था. सरकार ने जिन नए 54 ऐप्स को बैन किया है, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा- सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, सेल्सफोर्स एंट के लिए कैमकार्ड, आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वीवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, ओनमोजी चेस, ओनमोजी एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट जैसे ऐप्स शामिल हैं.
https://अनियंत्रित होकर बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल
हालांकि सभी 54 ऐप्स की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है. पॉपुलर स्मार्टफोन गेम गरेना फ्री फायर को पहले ही गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटा दिया गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये भी इस लिस्ट का हिस्सा हो सकता है. हालांकि इस मामले में अब तक गेम के डिस्ट्रीब्यूटर गरेना इंटरनेशनल ने कोई कमेंट नहीं किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन ऐप्स पर बैन लगाया है. ये सभी ऐप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डेटा भेज रहे थे. कहा जा रहा है कि ये ऐप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डेटा लीक कर रहे थे. ऐप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है.
https://ब्लैक कलर की ड्रेस में सारा अली खान जलवा, तस्वीरें वायरल









