कवर्धा. सोमवार सुबह एक यात्री बस पलट गई. इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 15 घायल हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया गया. अभी हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है. आशंका है कि तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित हुई होगी. जानकारी के अनुसार प्रयागराज से बस एमपी 18 P 0383 सोमवार सुबह करीब 9 बजे बेमेतरा जा रही थी. बस कवर्धा-बेमेतरा बार्डर पर पंडरिया ब्लॉक के बजाग-कुकदुर मार्ग पर हनुमत खोल के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई.
https://ब्लैक कलर की ड्रेस में सारा अली खान जलवा, तस्वीरें वायरल
हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. बाद बचाव कार्य शुरू हुआ. बस में 60 यात्री थे. इनमें से 15 लोग घायल हैं. जबकि एक यात्री की मौत हो गई है. अभी घायलों और मृतक यात्री को लेकर जानकारी सामने नहीं आ सकी है. सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है. यहां के डॉक्टर ने बताया 7 गंभीर रुप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बाकी का प्राथमिक उपचार जारी है.
https://ये है ‘असली’ गंगूबाई काठियावाड़ी, क्यूटनेस-एक्टिंग में दे रही आलिया को मात







