আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी में पहुंचे 500 लोग, टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त

Published on: April 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शासन-प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. मध्यप्रदेश के भिंड जिले में प्रशासन ने एक शादी को रुकवा दिया और टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त कर लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुरथरा गांव में शनिवार को आईटीबीपी के जवान बृजभान सिंह जाटव की बहन की शादी थी, इस शादी में 500 लोगों के इकट्ठा होने की खबर थी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन रात दस बजे मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने बारात निकलने से पहले ही टेंट, डीजे और कैटरिंग का सामान जब्त कर लिया. आयोजनकर्ताओं के खिलाफ नियम तोड़ने का मामला दर्ज किया गया.

http://कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया की कोरोना से मौत

आयोजकों पर धारा 144 तोड़ने और भीड़ इकट्ठा करने का आरोप है. इधर, पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने बारात निकालने के कार्यक्रम को रोक दिया. कार्यक्रम बंद हो जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पूछताछ की और एक घंटे बाद वहां से चले गए. हालांकि इसके बाद 50 लोगों की मौजूदगी में दुल्हा और दुल्हन के फेरे करवाए गए. थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां बिना अनुमति के शादी हो रही है. बता दें कि भिंड में घर से शादी होने पर 50 लोग और गार्डन में शादी होने पर 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति है.

http://कोरोना के चलते JEE Main 2021 अप्रैल सेशन की परीक्षा टली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now