আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना से मौत पर परिजनों को 50 हजार मुआवजा, पेंशन का भी ऐलान

Published on: May 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना पीड़ितों के लिए बड़े ऐलान किए हैं. केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौरान आम आदमी को चारों तरफ से मार पड़ रही है. कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा और लॉकडाउन की वजह से रोजगार ठप पड़े. कई लोग ऐसे हैं जिनके घर में खाने-पीने की दिक्कत होती है. केजरीवाल ने कहा कि कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें मैं जानता हूं कोरोना में उनके मां-बाप चले गए. कई बुजुर्ग ऐसे हैं जिनके कमाने वाले बच्चे चले गए. बीते कुछ दिनों से हम लोग इसी पर मंथन कर रहे थे कि कैसे इस वक्त में हम ऐसे लोगों की मदद कर सकें, उनकी समस्याओं को दूर कर सकें. विचार-मंथन के बाद हमने चार फैसले लिए हैं जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी-

http://बॉलीवुड गाने ‘परदेसिया’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, खेसारीलाल ने मचाया धमाल

पहला ऐलान

उन्होने कहा कि दिल्ली सरकार 72 लाख लोगों को 5 किलो राशन देती है, इस महीने यह राशन मुफ्त मिलेगा. पां किलो दिल्ली सरकार देगी और 5 किलो प्रधानमंत्री योजना के तहत यानी कुल 10 किलो राशन मुफ्त मिलेगा. ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं. इन्हें भी राशन दिया जाएगा.

दूसरा ऐलान

उन्होने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जिनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण के चलते हुई है. हम मुसीबत की घड़ी में ऐसे लोगों के परिवारों को थोड़ी राहत पहुंचा सकते हैं. जिन लोगों की जान कोरोना से गई है, उनके परिवारों को 50 हजार रुपए का मुआवजा मिलेगा.

तीसरा ऐलान

उन्होने कहा कि कई ऐसे परिवार हैं, जिनके घर में कमाने वाले की ही संक्रमण से मौत हो गई है. ऐसे परिवारों को 50 हजार मुआवजे के साथ ढाई हजार रुपए महीना पेंशन भी दी जाएगी.

चौथा ऐलान

उन्होने कहा कि कोरोना के चलते जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन्हें 2,500 रुपए महीने दिए जाएंगे. ये मदद उन्हें 25 साल की उम्र तक मिलती रहेगी. इसके अलावा उन्हें मुफ्त शिक्षा भी दी जाएगी.

http://RBI का अलर्ट! 23 मई को इतने घंटों तक नहीं मिलेगी NEFT सर्विस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now