আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना को मात देने युद्धस्तर पर जुटे क्षेत्रवासी, 5 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदत्त

Published on: May 1, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगी है. इसके लिए क्षेत्र के सक्षम वर्ग एवं व्यवसायी भी अपने स्तर पर कोरोना को मात देने युद्धस्तर पर जुट गए हैं. इस कड़ी में आज क्षेत्रवासियों ने आपसी सहयोग से नगर में चल रहे कोविड सेंटर में आपातकाल में मरीजों के उपयोग हेतु पांच जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदाय किए. अब दर्जन भर से अधिक मरीजों को बेड खाली होते तक ऑक्सीजन मिल सकेगी.

कुशल टीम काम कर रही : बीएमओ

इधर, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में क्षेत्र के सबसे अच्छे स्वास्थ्यकर्मियों एवं डॉक्टरों की सेवाएं ली जा रही हैं. जिससे अब अनेक भर्ती मरीज तेजी से ठीक होकर अपने घरों को जा रहे हैं. वर्तमान में 10 ऑक्सीजनयुक्त बेड में से मात्र 5 मरीज ही भर्ती हैं. इसके अलावा आइसोलेशन में भी मात्र आधा दर्जन मरीजों का ही उपचार चल रहा है.

http://सरकारी दुकान बंद, अब गांवों में बन रही शराब

मदद के लिए उठे हाथ

क्षेत्र में विगत पखवाड़े भर से अचानक बढ़े मरीजों से क्षेत्र में खासी दहशत हो गई थी. जिसे देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक संगठन एवं व्यवसायियों ने स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा एवं बीएमओ डॉ तारा अग्रवाल के साथ मिलकर आपसी सहयोग की योजना बनाकर आपस में ही सरकारी तौर पर प्रारंभ किए जाने वाले कोविड सेंटर के लिए आवश्यक सामग्री जुटाकर उसे प्रारंभ करवाया गया. इसके बाद मरीजों के उपचार हेतु स्वास्थ्य अमले की व्यवस्था करवाई गई.

व्यापारी एकता मंच के सचिव राजेश गोयल ने बताया कि इस आपदा में व्यापारी एकता मंच लगातार शासन-प्रशासन के साथ खड़ा है. मंच के सदस्य एवं पदाधिकारियों के सहयोग से अब कोविड सेंटर में अच्छी सेवाएं दी जा रही हैं. इसके लिए कंस्ट्रेटर मशीनें दी गई हैं. इसके अलावा आपातकालीन व्यवस्था हेतु पांच जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर कोविड सेंटर को सौंपे गए हैं. इनमे अग्रवाल समाज पिथौरा, अग्रवाल महिला मंडल पिथौरा, व्यापारी एकता मंच, साहू समाज (कौ.प.क्र.3) राहुल प्रधान, किशोर बघेल एवं गुप्त दान के सहयोग से जम्बो सिलेंडर क्रय किए गए हैं.

http://भरूच के कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 18 लोगों की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now