नई दिल्ली. गुजरात में भरूच के पटेल वेलफेयर कोविड अस्पताल में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई. हादसे में 18 मरीजों की मौत हो गई. वहीं, अस्पताल के ट्रस्टी जुबेर पटेल ने 14 मरीज और 2 स्टाफ नर्स की मौत की पुष्टि की है. घटना शुक्रवार रात्रि करीब 12.30 की बताई जा रही है. भरूच स्थित पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में अचानक आग लग गई. बताया गया है कि जिस जगह आग लगी, वहीं पर आईसीयू वार्ड था. आग इतनी तेजी से फैलना शुरू हुई, कि मरीजों को बाहर निकालने का बहुत कम समय मिला. जब तक मरीजों को बाहर निकाला जाता, बड़ी संख्या में मरीज आग की लपटों में घिर चुके थे.
http://अनाधिकृत व्यक्तियों को पेट्रोल-डीजल प्रदाय करने पर दो पेट्रोल पंप सील
वहीं कोविड केयर सेंटर में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचना शुरू हो गईं. तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हॉस्पिटल में फंसे लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया गया. बताया जा रहा है कि कोरोना वार्ड में करीब 49 मरीज भर्ती थे, जिसमें से 24 मरीज आईसीयू में थे. भरूच कलेक्टर के अनुसार आग में झुलसने से 16 की मौत हो गई है, जबकि घायलों को उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल को आनन-फानन में खाली कराने के बाद यहां के मरीजों को भी दूसरे हॉस्पिटल में स्थानांतरित कराया गया.
http://कोरोना से जंग जीते 20 परिवारों को निर्मलकर दंपत्ति ने बांटीं राशन सामग्री









