पिथौरा. लॉकडाउन के कारण शराब के शौकीनों को अब समीप के गांवों में महुआ शराब लेकर शौक पूरा करना पड़ रहा है. ज्ञात हो कि इस बार लॉकडाउन के कारण सरकारी शराब दुकान बंद हैं जिससे क्षेत्र के प्रायः प्रत्येक गांव में महुआ की अवैध शराब बनाकर विक्रय की जा रही है. अवैध शराब विक्रय के मामले में नजदीक का ग्राम डिघेपुर अभी सुर्खियों में है. कोरोना संक्रमण के कारण नगर की सरकारी शराब दुकान के बंद होते ही ग्रामीण क्षेत्र में शराब बनाने के कार्य ने गति पकड़ ली है.
http://भरूच के कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 18 लोगों की मौत
आसानी से उपलब्ध महुआ की शराब लगभग प्रत्येक गांव में बनाई जा रही है और लोग इसका भरपूर सेवन भी कर रहे हैं. नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम डिघेपुर इन दिनों सुर्खियों में है. कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव के प्रायः प्रत्येक घर में महुआ शराब बनाकर बेचने का कार्य कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार इस तरह की शराब कभी भी खतरनाक हो सकती है और जान भी जाने का खतरा बना रहता है. दूसरी ओर स्थानीय पुलिस सूत्र बताते हैं कि स्टाफ की कमी के कारण इस तरह की कार्रवाई में विलम्ब हो रहा है.
http://अनाधिकृत व्यक्तियों को पेट्रोल-डीजल प्रदाय करने पर दो पेट्रोल पंप सील







