আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3900 नए केस, 195 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: May 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस काँफ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. इस दौरान 195 लोगों की जान गई है और 3900 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 1020 लोग ठीक हुए हैं और रिकवरी रेट बढ़कर अब 27.41 प्रतिशत हो गया है. उन्होने बताया कि देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46433 हो गई है. कुल संक्रमित मामलों में 32138 एक्टिव केस है वहीं 12726 लोग ठीक हुए है. अब तक 1568 लोगों की मौत हुई है.

http://मजदूरों के आने की सूचना देने पर एसडीएम बोले- संक्रमित होने के लिए मैं वहां क्यों आऊं

उन्होने कहा कि आरोग्य सेतु को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए. पीपीई किट को किस तरह से इस्तेमाल करें, इसके लिए हमने नए सिरे से गाइडलाइन जारी की है. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेलवे में श्रमिकों के लिए अभी तक 62 विशेष ट्रेनें चलाई हैं जिनसे 70000 यात्रियों ने अभी तक सफर किया है आज 13 और विशेष ट्रेनें चलाई जाने की संभावना है. उन्होने आगे कहा कि सरकार विदेश में फंसे भारतीय को वापस लाएगी. उन्हें लाने की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी. विदेश से आए इन लोगों को 14 दिनों तक क्वॉरंटाइन में रहना होगा.

http://बिना मास्क पहने न निकलें बाहर, सोशल डिस्टेंस का करें पालन : विधायक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now