আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 386 नए केस, तबलीगी जमात की वजह से बढ़े मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में 386 नए मामले आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 1637 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 38 लोगों की मौत हुई है.132 मरीज ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं.

http://कोरोना मरीजों का इलाज करते गई किसी स्वास्थ्यकर्मी की जान तो परिवार को देंगे 1 करोड़ : केजरीवाल

उन्होंने बताया कि तब्लीगी जमात से संबंधित 1800 लोगों को 9 अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया है. उन्होने कहा कि भारतीय रेल 3.2 लाख आइसोलेशन और क्वारंटाइन बेड बनने की तैयारी कर रही है जिसके तहत 20 हजार डिब्बों को मॉडिफाइड करने का कार्य शुरू किया गया है, इसी के तहत 5 हजार डिब्बों का मॉडिफिकेशन शुरू किया जा चुका है जिसके तहत हमें 80 हजार नए आइसोलेशन बेड प्राप्त होंगे.

http://आम आदमी के लिए राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

http://VIDEO : नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘जिनके लिए’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now