नई दिल्ली. बिहार के भागलपुर में दूल्हा और दुल्हन दोनों को ही आशीर्वाद देने के लिए हजारों लोगों पहुंचे, वो भी बिना किसी निमंत्रण के. इस शादी में दूल्हा 36 इंच का और दुल्हन 34 इंच की है. इस शादी को देखने के लिए बिना आमंत्रण के ही हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और सबने दूल्हा-दूल्हन के साथ सेल्फी भी ली. इस अनोखी शादी की देशभर में जबरदस्त चर्चा हो रही है. नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल की बेटी ममता कुमारी 24 साल की हैं. वहीं मसारु निवासी बिंदेश्वरी मंडल का बेटा मुन्ना भारती 26 साल के हैं. इन दोनों की अनोखी शादी पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई.
https://Vivo T1 Pro 5G और Vivo T1 44W भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
शादी के बाद जब वर-वधू ससुराल सबौर प्रखंड स्थित मसारू गांव पहुंचे, तब ससुराल वालों ने ममता का भव्य स्वागत किया और दोनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. वर-वधू ने बताया कि दोनों ने अपनी मर्जी अपने परिवार को बताई और उनकी रजामंदी से दोनों का विवाह संपन्न हुआ. ममता और मुन्ना ने बताया दोनों अपनी शादी से काफी खुश हैं और शादी के बाद एक-दूसरे को पूरा करते हुए काफी अच्छे लग रहे हैं. बता दें कि मुन्ना किसी प्राइवेट डांस एकेडमी में डांस की क्लास भी देते हैं. वहीं दोनों की शादी से पूरे गांव में भी काफी उत्साह का माहौल है, और आसपास के लोगों ने कहा कि आमतौर पर ऐसे लोगों का समाज में मजाक बनाया जाता है लेकिन ममता और मुन्ना ने कहा कि हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, हम अपनी आगे की जिंदगी एक-दूसरे के साथ शान से जी लेंगे.
https://‘अनेक’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना बने कॉप









