আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘अनेक’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना बने कॉप

Published on: May 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आयुष्‍मान खुराना स्‍टारर फिल्‍म अनेक का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्‍म नोर्थ ईस्‍ट में अंडरकवर पुलिसवाले के तौर पर काम कर रहे आयुष्‍मान खुराने की कहानी लेकर आई है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्‍मान खुराना एक मिशन पर हैं, टाइगर सांगा और इंडियन गर्वनमेंट के बीच शांति समझौता करवाना. नॉर्थ ईस्‍ट में कई अलगाववादी संगठन काम कर रहे हैं और जब एक संगठन ज्‍यादा एक्‍टिव हो जाता है तो आयुष्‍मान का ये मिशन काफी खतरनाक हो जाता है. अपनी इस फिल्‍म के बारे में आयुष्‍मान खुराना कहते हैं कि अनेक असल में भारतीय होने के जश्‍न को मनाती है.

https://तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर लकड़बग्घा ने किया हमला, 11 घायल

अनुभव सर ने इस कहानी के माध्‍यम से फिल्‍म मेकिंग की दुनिया में नए प्रतिमान स्‍थापित करने की कोशिश की है. इस फिल्‍म में मेरे किरदार ने मुझे शारीरिक और मानसिक ऐसी चीजें करने के लिए मजबूर किया है, जो मैंने इससे पहले कभी नहीं की. सही ट्रेनिग की मदद से मैंने अपनी इस फिल्‍म में अपनी पूरी इमानदारी से अपना 100% दिया है. वहीं निर्देशक अनुभव सिन्‍हा ने कहा कि ये एक ऐसे विषय पर बनी फिल्‍म है, जिस पर इससे पहले कभी बात नहीं की गई. इस फिल्‍म के जरिए हम इस बात पर फिर से जोर डालना चाहते हैं कि अपने भेद, अलग-अलग कल्‍चर, भाषा और परंपरा होने के बाद भी हम एक देश के तौर पर एक हैं. ये फिल्‍म 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

https://अमेरिका में लिखा गया पद्मश्री तीजन बाई की जीवनी पर गीत, महासमुंद के चुमन ने दिया है स्वर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now