আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाथी के हमले से 30वीं मौत, बुजुर्ग को पटककर मार डाला

Published on: October 31, 2021
---Advertisement---

पिथौरा/महासमुंद. तुमगांव नगर पंचायत के वार्ड 7 निवासी बुजुर्ग रहिपाल पटेल (65) को एक हाथी ने पटककर मार डाला. इस मौत को मिलाकर जिले में अब तक 30 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है. बहरहाल, वन विभाग ने मृतक परिवार को नियमानुसार 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. जानकारी के अनुसार तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 6 एवं 7 के बीच रविवार अलसुबह करीब 4-5 बजे के बीच एक चौराहे पर तुमगांव के चार वृद्धजन आपस में बाते कर रहे थे. इस समय पूरी तरह रोशनी नहीं थी कुछ अंधेरा ही था. तभी अचानक एक हाथी इस वृद्धजनों के सामने आ धमका.

अचानक सामने आए हाथी को देखकर तीन वृद्धों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचा ली पर रहिपाल पटेल हाथी के चंगुल में फंस गया. प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि हाथी ने रहिपाल को सूंड से उठाकर ऐसा पटका की उसके घटनास्थल पर ही प्राण निकल गए. बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी. सूचना के बाद भी विलम्ब से पहुंची वन विभाग की टीम ने आते ही ग्रामीणों को हाथी से सावधान रहने की हिदायत देते हुए शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम हेतु तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.

https://छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अवकाश घोषित

25 हजार की तात्कालिक सहायता

इधर, महासमुंद वन विभाग के एसडीओ एसएस नाविक ने बताया कि मृतक परिवार को 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता प्रदान की गई है. शेष राशि 5.75 लाख रुपए मुआवजा के रूप में जांच के बाद मृतक परिवार के खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

हाथियों से निपटने का समाधान नहीं

महासमुंद जिले में हाथियों के विचरण के बाद भी वन विभाग द्वारा उनके रहवास आदि की कोई सार्थक पहल नहीं किए जाने के कारण गुस्से में हाथियों के हमले लगातार जारी हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि हाथी को इधर से उधर खदेड़ने की योजना के बदले इनके स्थायी समाधान के बारे में शासन-प्रशासन को कोई ठोस योजना बनाना आवश्यक है.

जिला मुख्यालय में भी डिप्टी रेंजर ही प्रभारी

प्रदेश में हाथियों से सबसे अधिक प्रभावित महासमुंद जिला मुख्यालय में पूर्ण रेंजर की पदस्थापना की आवश्यकता महसूस की जा रही है. अभी वर्तमान में भी एक डिप्टी रेंजर को ही रेंजर का प्रभार दिया गया है. ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी एक डिप्टी रेंजर को ही जिला मुख्यालय के रेंजर का प्रभार दिया गया था. जिस पर अनेक आरोप के चलते उन्हें निलंबित किया जा चुका है.

https://राज्योत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री जारी करेंगे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now