আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

उग्रवादियों का असम राइफल्स के जवानों पर हमला, 3 शहीद

Published on: July 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मणिपुर में 4 असम राइफल्स यूनिट की एक टीम पर घात लगाकर उग्रवादियों ने हमला कर दिया है. इस हमले में टीम के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि चार जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं. बताया गया है कि यह घटना बुधवार देर रात को राजधानी इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदेल जिले में हुई. सूत्रों ने बताया है कि म्यामांर की सीमा से लगे चंदेल जिले में स्थानीय समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट के तीन जवान शहीद हो गए और चार सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं.

http://सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से नहीं बचा जा सकता : भूपेश

घायल जवानों को इंफाल के पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि आतंकवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर जवानों पर गोलीबारी की. इंफाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बल को भेज दिया गया है. हमले के बाद सेना उग्रवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसके साथ ही भारत-म्यांमार सीमा पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है.

http://अनलॉक-3 की गाइडलाइंस जारी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now