कोरबा. दीवार ढहने से 3 बच्चों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पाली थाना क्षेत्र के ग्राम राहा सपलवा गांव में बसंत यादव अपनी पत्नी और 4 बेटों के साथ रहते हैं. सोमवार को पति-पत्नी रोजाना की तरह खेत में काम करने के लिए गए थे. तीन भाई आंगन में खेल रहे थे, वहीं चौथा भाई थोड़ी दूर पर बैठा था. शाम के समय घर का एक हिस्सा भरभराकर तीनों बच्चों के ऊपर ही गिर गया. तीनों भाई रूपेश यादव (4), रितेश यादव (6) और रुकेश यादव (8) मलबे में दब गए. दो साल का चौथा भाई ये देखकर घबरा गया और रोने लगा.
https://VIDEO : संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री, सुनकर हो जाएंगे हैरान
दीवार गिरने की आवाज सुनकर तुरंत आस-पास के लोग दौड़ आए. वे तुरंत खेत में काम कर रहे बसंत और उसकी पत्नी को बुलाने गए. उन्होंने गांववालों और अन्य रिश्तेदारों की मदद से मलबा हटाया, लेकिन तब तक तीनों भाइयों की मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी डायल 112 और पाली थाना पुलिस को दी गई. पाली थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार और आस-पास के लोगों से घटना की जानकारी ली और तीनों बच्चों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.
https://लूडो खेलते-खेलते हुआ प्यार, शादी करने बिहार से यूपी पहुंच गई युवती







